- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- कुर्ला में इमारत में...
महाराष्ट्र
कुर्ला में इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Rani Sahu
8 Oct 2022 11:29 AM GMT

x
मुंबई,मुंबई के कुर्ला (Kurla) में रेल व्हयू इमारत में आग (building fire) लगी है। यह घटना शनिवार दोपहर की है। आशंका जताई जा रही है कि आग के कारण कुछ लोग इस इमारत में फंस गए हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार आग कुर्ला के नवीन तिलक इलाके की इमारत इमारत की 10वीं से 11वीं मंजिल पर लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। साथ ही दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए तत्काल प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल दमकल कर्मियों (fire brigade) की ओर से उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आग भीषण है और इमारत से धुआं निकल रहा है।
Next Story