- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ठाणे के मुंब्रा इलाके...

x
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 4 दमकल की गाड़ियों मौजूद हैं. मुंब्रा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.
#WATCH | Maharashtra: A massive fire broke out at a godown in the Mumbra area of Thane city. 4 fire tenders & Mumbra police team on the spot. pic.twitter.com/njHhV1OEbh
— ANI (@ANI) October 16, 2022
महाराष्ट्र में ठाणे (Thane) के मुंब्रा इलाके में एक गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और मुंब्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इससे पहले भी मुंबई सहित कई जिलों में आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
प्रेट्र के मुताबिक, ठाणे शहर के शील फाटा इलाके में खान कंपाउंड के गोदामों में रविवार शाम आग लग गई।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि शाम सात बजे लगी भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सावंत ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है।
मुंबई के अस्पताल में आग लगने से सात की हुई थी मौत
इससे पहले जनवरी, 2022 में मुंबई के ताड़देव (इलाके में भाटिया अस्पताल (Bhatia hospital) के करीब स्थित 20 मंजिला कमला बिल्डिंग (Kamala building) में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में भी आग लगने की खबर आई थी। यहां स्थित एक गोदाम में आग लगी थी। ये आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं थी। पूरे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया था। आग की लपटों से कई झुग्गियां भी जलकर खाक हो गई थी।
मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी थी आग
अक्टूबर, 2021 में मुंबई के करी रोड पर एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी। इस हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की गिरकर मौत हो गई थी। शहर में एक 61 मंजिला आवासीय भवन की 19वीं मंजिल पर आग लगने के बाद एक सुरक्षा गार्ड एक फ्लैट से नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Gulabi Jagat
Next Story