- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महाराष्ट्र के दूसरे...
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के दूसरे शहरों की तरह मराठवाड़ा का भी हो विकास: अंबादास दानवे
SHIDDHANT
16 Sept 2025 9:43 PM IST

x
MUMBAI मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र सरकार पर मराठवाड़ा की उपेक्षा का आरोप लगाया। संभाजीनगर में दानवे ने कहा कि मराठवाड़ा आज भी पिछड़े इलाकों में गिना जाता है। महाराष्ट्र के दूसरे शहरों की तरह मराठवाड़ा का भी विकास होना चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने मीडिया से बातचीत के दौरान याद दिलाया कि दो साल पहले महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक संभाजीनगर में हुई थी, जिसमें मराठवाड़ा के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया था। लेकिन उन योजनाओं पर अब तक अमल नहीं हुआ, इसी वजह से यह इलाका विकास से पीछे रह गया है। यह मराठवाड़ा के साथ अन्याय है, हम इसका विरोध करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ दिनों से हुई भारी बारिश ने मराठवाड़ा में भारी तबाही मचाई है। करीब 2 लाख किसानों को नुकसान हुआ है और लगभग 4500 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। बावजूद इसके, राज्य सरकार ने अब तक मराठवाड़ा को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया है। दानवे के मुताबिक सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। दानवे ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर हो रही बैठक पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस बैठक से कोई ठोस समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, उसका भी कोई फायदा नहीं होगा और भारत की राष्ट्रीय नीति सिर्फ दिखावे तक सीमित है।
बंगाल में एसआईआर की तैयारियों को लेकर दानवे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस माध्यम से लोकतंत्र पर हमला कर रही है और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि भाजपा चुनाव आयोग के जरिए लोगों के मौलिक अधिकार छीनने पर तुली है। दानवे ने यह भी कहा कि अब छोटे-छोटे आंदोलनों की जानकारी भी गृह विभाग को केंद्र सरकार को देनी होगी। इसका मतलब है कि जो भी आंदोलन करेगा, वह सीधे सरकार के निशाने पर आ जाएगा।
Tagsमराठवाड़ाअंबादास दानवेशिवसेना (यूबीटी)महाराष्ट्र सरकारकिसान नुकसानबाढ़विकास योजनाएंट्रेड डीलएसआईआरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





