- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शिंदे के ओएसडी को...

x
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) डॉ. राहुल गेठे को कथित रूप से नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी मिली है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है।
डॉ गेठे ने धमकी भरा पत्र पुलिस को सौंप दिया है। डॉ. गेठे पांच सालों से शिंदे के ओएसडी हैं। लाल स्याही से लिखा गया यह धमकी भरा पत्र डॉ. गेठे के आवास से बरामद हुआ। इस पत्र की शुरुआत ''जय लाल सलाम जय किसान" से की गई है और ''अंतिम चेतावनी" शब्दों के साथ समाप्त हुई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि डॉ. गेठे को सुरक्षा प्रदान की गई है।
Next Story