- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पश्चिम और पूर्व...
महाराष्ट्र
पश्चिम और पूर्व एक्सप्रेस हाइवे किनारे की नालियों की सफाई करेगी मनपा
Rani Sahu
24 Dec 2022 5:49 PM GMT

x
मुंबई। पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे और पूर्व एक्सप्रेस हाइवे (express highway) जिसकी अब पूरी देख रही आदि कि जिम्मेदारी मुंबई मनपा ने अपने पास ले ली है। एमएमआरडीए ने पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) को सौंपा। दोनो ही सड़को की मरम्मत और देखभाल सहित दोनो ही सड़कों के किनारे की साफ सफाई की जिम्मेदारी भी मनपा के पास है।मनपा ने सड़क के मरम्मत का ठेका पहले ही दे दिया अब दोनो ही सड़कों के किनारे की साफ सफाई का भी मनपा प्रशासन ने ठेका दिया है।नालों की सफाई पर मनपा 15 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुंबई में पहले ही लगभग 2 हजार किमी पर सड़को का जाल बिछा हुआ हैं। मुंबई मनपा के पास अब एमएमआरडीए (MMRDA) से निर्मित पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे जिसकी लंबाई भी लगभग 50 किमी है वह भी मनपा के हिस्से में आ गई है।मनपा प्रशासन ने दोनो ही सड़को के मरम्मत करने का ठेका दे दिया है।मनपा अब दोनो ही सड़को के किनारों के नालों की सफाई का ठेका भी मनपा ने 15 करोड़ में दिया है। पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस पर बनने वाले गढ्ढों को भरने का ठेका मनपा ने दिया है। मुंबई में मनपा के अलावा एम एम आर डी ए, पी डब्लू डी ,म्हाडा , बी पी टी , एम एस आर डी सी सहित कुल 15 संस्था है जिनके द्वारा मुंबई में विकास कार्य किया जाता है।मुंबई की सड़को पर बनने वाले गढ्ढों को लेकर हर साल मानसून के दौरान आरोप प्रत्यारोप होते थे जिसके चलते मुंबई मनपा की गुहार बनी रहती थी कि मुंबई में एक प्राधिकरण हो जिससे विकास कार्य करने में गति आए।आरोप प्रत्यारोप का झमेला खत्म हो जाए। मनपा को अब एम एम आर डी ए के दोनो सड़को की जिम्मेदारी मिल गई है।मनपा इन दोनो सड़को की देख रेख आदि की जिम्मेदारी निभानी शुरू कर दी है।पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे जो कि माहिम से दहिसर तक कुल 25 ,23 किमी की दूरी में है वही सायन से मुलुंड चेक नाका तक की दूरी 18,75 किमी है अब दोनो की जिम्मेदारी मनपा के पास है। मनपा प्रशासन ने पहले इन दोनो सड़को पर पड़ने वाले गढ्ढों को भरने का ठेका दिया अब दोनो ही सड़को के किनारे बने नालियों की सफाई का भी ठेका दे दिया है।बारिश के समय सड़क पर पानी न भरे इसके लिए दोनो ही सड़को के किनारे की नालियों का सफाई करने का ठेका 15 करोड़ रुपए में दिया है।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story