महाराष्ट्र

मनपा परेल हिंदमाता में बनाएगी पादचारी पुल

Rani Sahu
25 Nov 2022 4:13 PM GMT
मनपा परेल हिंदमाता में बनाएगी पादचारी पुल
x
मुंबई। परेल हिंदमाता परिसर (Parel Hindmata Complex) में टाटा ,के ई एम,वाडिया जैसे बड़े अस्पताल है। इसी तरह इस परिसर में सेंट पॉल स्कूल, आर एम भट्ट और शिरोडकर जैसे स्कूल है। मनपा प्रशासन ने डॉ बाबा साहेब आंबेडकर रोड पर लोगों का बड़े पैमाने पर आवागमन होता है। मनपा प्रशासन ने लोगो की सुविधा के लिए इस परिसर में पादचारी पुल बनाने का निर्णय लिया जिससे लोगो डॉ बाबा साहेब आंबेडकर रोड को पार करने की मुश्किल दूर होगी। मनपा ने पादचारी पुल पर 5 करोड़ रुपए खर्च करेगी । पादचारी पुल में एक्सलेक्टर भी लगा होगा।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में वाहनों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। खासकर दो पहिया वाहनों का प्रमाण काफी बढ़ता जा रहा है। सड़क पार करते समय हर समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।मनपा प्रशासन ने परेल हिंदमाता परिसर में अस्पतालों में आने वाले मरीजों के परिजनों और स्कूली बच्चों को सुविधा मुहैया कराने के लिए इस परिसर में सबसे बड़े सड़क डॉ बाबा साहेब अंबेडकर रोड जिस पर वाहनों की भारी भीड़ रहती है ।मनपा ने इस सड़क को पार करने के लिए पादचारी पुल बनाने का निर्णय लिया है।मनपा पाडचारी पुल बनाने पर कुल 5 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है । पादचारी पुल बन जाने से पैदल चलने वाले लोगो के लिए बड़ी राहत मिलेगी।
फरवरी में जनता के लिए खुल जाएगा हिमालय ब्रिज
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Railway Station) और टाईम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग को जोड़ने वाले हिमालय ब्रिज का काम जनवरी 2023 के आखिरी तक पूरा हो जाएगा। फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में इस ब्रिज को यात्रियों के आवागमन लिए खोल दिया जाएगा। इसके बनने से प्रतिदिन 50,000 लोगों को जान जोखिम में दाल कर रोड पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जानकारी बीएमसी ब्रिज डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर उल्हास महाले ने दी। उन्होंने बताया कि ब्रिज के दोनों पिलर बन कर तैयार हैं। ब्रिज पर लगने वाले गर्डर को ओडिशा के भुवनेश्वर में बनाया जा रहा है। दिसंबर में ब्रिज पर गर्डर की लांचिंग की जाएगी। वहीं जनवरी के आख़िरी तक ब्रिज की फर्निशिंग, लाइटिंग और पानी निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी। हमारी योजना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ब्रिज को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह ब्रिज 2019 में गिर गया था जिसमे 7 लोगो की जान चली गई थी जबकि 33 लोग जख्मी हुए थे।

Source : Hamara Mahanagar

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story