महाराष्ट्र

अवैध संबंध से जन्मे नवजात बेटे को शख्स ने घाटी में फेंका, चार गिरफ्तार

Deepa Sahu
13 Feb 2022 12:01 AM IST
अवैध संबंध से जन्मे नवजात बेटे को शख्स ने घाटी में फेंका, चार गिरफ्तार
x
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति और उसके तीन संबंधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति और उसके तीन संबंधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध से पैदा हुए अपने नवजात बेटे को ताम्हिनी घाट घाटी में फेंक दिया था। पुलिस नवजात का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह नवजात एक 27 वर्षीय महिला का बेटा था जो उसके दिवंगत पति के रिश्ते के भाई के साथ संबंध से पैदा हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शख्स ने नवजात को उसकी मां से छीन कर शुक्रवार को घाटी में फेंक दिया था और महिला को उनकी कार मे बंद कर दिया था। आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।


Next Story