महाराष्ट्र

Electric Buses : ST के बेड़े में शामिल होंगी 5 हजार इलेक्ट्रिक बसें

Rani Sahu
19 Nov 2022 7:15 AM GMT
Electric Buses : ST के बेड़े में शामिल होंगी 5 हजार इलेक्ट्रिक बसें
x
ST के बेड़े में शामिल होंगी 5 हजार इलेक्ट्रिक बसें
मुंबई, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (ST) के बेडे में लीज पर पांच हजार इलेक्ट्रिक और दो हजार डीजल बसें (Diesel Buses) ली जाएगी। इसके अलावा पांच हजार डीजल बसों को विभिन्न चरणों में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) में बदला जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में इसे मंजूरी प्रदान की गई। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जीवन रेखा मानी जाने वाली एसटी बसों का चेहरा-मोहरा बदलना आवश्यक है। बसों की अच्छी देखभाल करते हुए उन्हें साफ सुथरा रखा जाए और जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाए। सह्याद्री गेस्ट हाउस में शुक्रवार को महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के संचालक मंडल की 302 बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव पराग जैन-नैनोटिया,महामंडल के प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एसटी के बेडे में 5 हजार 150 इलेक्ट्रिक बसें लीज पर ली जाएंगी। पिछली बैठक में स्वीकृत दो हजार बसों को भी लेने की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने इन बसों को खरीदने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से कर्ज लेने की भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शिंदे ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित होती है, ऐसे में वर्तमान में चल रही एसी बसों से किराया कम रखकर यात्रियों का प्रवास सुखकर बनाया जाए। 5 हजार डीजल बसें एलएनजी में बदलेंगी
डीजल से चलने वाली पांच हजार बसों को तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) ईंधन से चलने वाली बसों में बदला जाएगा। डीजल की प्रचलित दरों की अपेक्षा 20 से 25 प्रतिशत कम दर पर एलएनजी का आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्य आपूर्तिकर्ता कंपनी करेगी और प्रारंभ में महामंडल को कोई निवेश नहीं करना होगा।

Source : Hamara Mahanagar

Next Story