- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मलाड बनेगा मुंबई की...
![मलाड बनेगा मुंबई की लेक सिटी मलाड बनेगा मुंबई की लेक सिटी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/09/2300715-1.webp)
x
मुंबई। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने मालाड परिसर में बने 16 तालाब मनपा को सौंपने की गुहार लगाई है। मलाड में कुल 18 तालाब है जिनमे 2 तालाब मनपा के पास है बाकी के कलेक्टर के पास है जो कि मनपा को सौंपने की मांग मनपा पी नार्थ के सहयाक आयुक्त किरण दिघावकर ने मुंबई जिला उपनगर के कलेक्टर को पत्र लिखकर सभी तालाब मनपा को सौंपने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विधायक आप के द्वार नामक कार्यक्रम चलाया था जिसमे मनपा के सभी 24 वार्ड में बैठकर लोगो की शिकायतों का निपटारा कर रहे थे। मंगलप्रभात लोढ़ा पी नार्थ वार्ड में बैठक के दौरान मनपा सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने मंगलप्रभात लोढ़ा को जानकारी दी थी कि मालाड अकेले में कुल 18 तालाब है। जिनका विकास किया गया तो मालाड एक पर्यटन स्थल बन सकता है। मुंबई में पर्यटकों के लिए दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया,गिरगांव चौपाटी और जुहू चौपाटी सहित रानीबाग चिड़िया घर है पश्चिम उपनगर में ऐसा कुछ नही है कि पर्यटक मुंबई के चारो ओर घूम कर मुंबई की जानकारी ले सके और मुंबई के बारे में पूरी तरह जान सके।किरण दिघावकर ने पर्यटन मंत्री लोढ़ा से कहा कि मालाड को एक पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। मालाड में जगह जगह बने 18 तालाब का विकास कर इन तालाबों में 18 अलग अलग प्रकार के बतख अथवा चिड़िया इन तालाबों में लाया जा सकता है जो कि पर्यटकों के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल बन सकेगा। मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने भी सहायक आयुक्त की मांग संयुक्त मानते हुए मालाड के सभी तालाबों का मनपा के द्वारा विकास करने की अनुमति दी। मनपा सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने इसी के चलते मुंबई उपनगर के कलेक्टर को पत्र लिखकर मालाड में उनके कब्जे के 16 तालाब मनपा को देने की मांग की है। मालाड के इन तालाबों की स्थिति दयनीय है जिससे इनका विकास होना जरूरी हुआ है।मनपा के पास इस परिसर में शीतल तालाब और लोटस तालाब दो ही तालाब मनपा के पास है जबकि बाकी के 16 तालाब कलेक्टर के पास है। जिन्हे मनपा को सौंपने की मांग की गई है।
मालाड के सभी 18 तालाब में अलग अलग प्रकार के पक्षी रखकर उसे पर्यटन के लिए मोहक बनाया जाएगा। मनपा प्रशासन ने उसके पास के दोनो तालाब पर 6 करोड रुपया खर्च कर उसे सुंदर तालाब बनाया है जबकि 16 तालाब जो कलेक्टर के पास है उनकी हालत दयनीय है।इन तालाबों में भरनी कर उस पर कब्जा होने की आशंका मनपा ने जताई है।
Source : Hamara Mahanagar
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story