महाराष्ट्र

मोदी सरकार के योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाएं

Rani Sahu
18 May 2023 3:55 PM GMT
मोदी सरकार के योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाएं
x
मुंबई। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दुनिया भर में भारत की छवि को बढ़ाया है। मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचे को गति देने के साथ-साथ आम आदमी के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं इस सभी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए, गुरुवार को पुणे में भाजपा प्रदेश की एक दिवसीय कार्यसमिति आयोजित की गई थी,कार्यसमिति के समापन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश (जेपी) नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ऐसा आह्वान किया। पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा को मनपा चुनाव से लेकर राज्य की सत्ता में वापस लाना है तो अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाए.राज्य की विपक्षी दल को आड़े हाथो लेते हुए नड्डा ने कहा कि पिछले ढाई साल की एमवीए सरकार में सिर्फ लुट और भ्रष्टाचार हुआ विकास के नाम पर तीनों पार्टिया ने घूसखोरी की इस तीनो पार्टियों को जनता चुनाव में जरूर जवाब देगी। केंद्र की मोदी सरकार की सराहना करते हुए
नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के काम की वजह से भारत ने ब्रिटेन को पीछे कर दिया है भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इसलिए भारत को लेकर दुनिया का नजरिया बदला है। मोदी सरकार द्वारा कोरोना संकट को अवसर में बदलने से भारत की जीडीपी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली हो गई है। संकट में फंसे नेपाल, श्रीलंका जैसे कई देशों की मदद कर भारत ने नई पहचान बनाई है। नड्डा ने कांग्रेस काल में सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों जैसी संचार सुविधाओं के निर्माण की घोर उपेक्षा की गई। मोदी सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चार लेन की सड़कों का जाल बिछाकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। पूरे देश में एक्सप्रेसवे, फोर लेन सड़कों और हाईवे का काम तेजी से चल रहा है. पिछले 8 सालों में एयरपोर्ट्स की संख्या भी बढ़ी है। नड्डा ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति करने वाली पार्टी नहीं है. कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से करोड़ों लोगों की मदद की। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 7 सिद्धांतों का पालन करने को कहा है। आम आदमी को भाजपा कार्यकर्ताओं से काफी उम्मीदें हैं. इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता से संवाद करते हुए सेवा भावना का विकास करना चाहिए। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने का काम करें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन पर मा. नड्डा बोल रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, सुनील देवधर, वन एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन सहित अन्य उपस्थित थे. इससे पहले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पार्टी संगठनात्मक विषय पर कार्यसमिति का मार्गदर्शन किया पूर्व विधायक अशोक खेरवाड़ा अपने कई कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।
Next Story