महाराष्ट्र

धनबाद के पास हुआ बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन पर करंट से आठ जिंदा जले

Ashwandewangan
29 May 2023 3:23 PM IST
धनबाद के पास हुआ बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन पर करंट से आठ जिंदा जले
x

धनबाद। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर रेल फाटक पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 लोग जिंदा जल गए हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

जिंदा जले और झुलसे तमाम लोग ठेका मजदूर हैं। ये लोग रेलवे लाइन पर पोल लगा रहे थे। इस दौरान पोल 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आया। पल भर में आठ लोग जिंदा जल गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना के बाद कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।(आईएएनएस)

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story