महाराष्ट्र

बड़ा हादसा: दो वाहनों की बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 की हालत गंभीर

Kunti Dhruw
22 Oct 2021 6:07 PM GMT
बड़ा हादसा: दो वाहनों की बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 की हालत गंभीर
x
बड़ा हादसा

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के नावले पुल के पास थाटा थिनर से भरे एक टैंकर ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक टैंकर थाटा थिनर ले जा रहा था। जैसे ही टैंकर नावले पुल के पास पहुंची एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बहरहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Next Story