महाराष्ट्र

कोविड टीकाकरण में महाराष्ट्र रहेगा अव्वल

Rani Sahu
21 Sep 2022 2:34 PM GMT
कोविड टीकाकरण में महाराष्ट्र रहेगा अव्वल
x
मुंबई। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कोविड टीकाकरण (covid vaccination) में देश में महाराष्ट्र (Maharashtra) सबसे आगे रहे, इसके लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग को प्रयास करना चाहिए। फिलहाल कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव में राज्य में 44 लाख 80 हजार 293 प्रिकॉशन डोसेस दिए गए हैं और 10 लाख 60 हजार 477 को दूसरा डोज और 4 लाख 72 हजार 36 को पहला डोज लगाया गया है। इसे मिलाकर 60 लाख 12 हजार 806 डोसेस दिए गए हैं। अभी तक 17 करोड़ 64 लाख 47 हजार 800 डोसेस दिए गए हैं। वर्तमान में राज्य में कोविड के 4200 सक्रिय मरीज हैं। 8 जिलों में 100 से अधिक रोगी हैं। 28 जिलों में 100 से कम रोगी हैं।
तेज और पारदर्शी होगी पुलिस भर्ती
सरकार ने 75 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने तेज और पारदर्शी तरीके से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल 7231 पदों को मंजूर कर पुलिस महासंचालक के मार्फत पद भर्ती के विज्ञापन की प्रक्रिया शुरू है। भर्ती के समय लिखित परीक्षा के पहले शारीरिक जांच की जाएगी। इसके लिए मुंबई के 20 मैदानों में संपूर्ण तैयारी करने, मैदानों पर कैमरा लगाने, किसी भी स्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने और कोई शिकायत नहीं मिलने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story