- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra : पवार...
Maharashtra : पवार परिवार में बजेगी शहनाई! बेटे जय की शादी तय, जानें डेट

महाराष्ट्र | अजित पवार के घर जल्द ही खुशियों की बहार आने वाली है। उनके बेटे जय पवार की शादी रुतुजा पाटिल से तय हो गई है, और 10 अप्रैल 2025 को दोनों की सगाई होगी। लंबे समय बाद पवार परिवार में शादी समारोह होने जा रहा है, जो राजनीतिक और पारिवारिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है।
तनाव के बाद अब पवार परिवार में खुशियां
एनसीपी पार्टी के विभाजन के चलते पवार परिवार में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। अजित पवार और शरद पवार के अलग-अलग गुटों में बंटने के कारण परिवार में मतभेद देखने को मिल रहे थे। लेकिन जय पवार की शादी इस परिवार को फिर से एकजुट कर सकती है।
सगाई से पहले जय और रुतुजा ने परिवार के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दोनों बारामती के मोदी बाग पहुंचे, जहां उन्होंने शरद पवार और प्रतिभा पवार का आशीर्वाद लिया।
शरद पवार से मुलाकात, परिवार एक साथ आया नजर
सगाई से पहले जय और रुतुजा ने शरद पवार और प्रतिभा पवार से मुलाकात की। इस दौरान पवार परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं।
सुप्रिया सुले ने लिखा—
"हम बहुत खुश हैं कि जय की शादी तय हो गई है। हमारी होने वाली बहू रुतुजा ने कल घर आकर शरद पवार और प्रतिभा पवार का आशीर्वाद लिया।"
कौन हैं रुतुजा पाटिल?
रुतुजा पाटिल महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रवीण पाटिल एक सोशल मीडिया कंपनी चलाते हैं। जय और रुतुजा कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
इनकी सगाई पुणे में 10 अप्रैल को होगी, जिसमें कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हो सकते हैं।
क्या यह शादी पवार परिवार को फिर से जोड़ पाएगी?
पवार परिवार में शादी का यह खास मौका तब आया है, जब शरद पवार और अजित पवार राजनीतिक तौर पर अलग हो चुके हैं। पार्टी में बंटवारे के बाद परिवार के भीतर भी मनमुटाव देखने को मिला था। लेकिन इस शादी के बहाने पूरा परिवार फिर से एकजुट हो सकता है।
सगाई और शादी समारोह में महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह शादी परिवार में आई राजनीतिक दरार को भरने का काम करेगी?





