महाराष्ट्र

Maharasthra Rain: भारी बारिश के बीच चार लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
25 July 2024 12:40 PM IST
Maharasthra Rain:  भारी बारिश के बीच चार लोगों की मौत
x
Maharasthra Rain: महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बारिश का कहर जारी है। मुंबई, पुणे, पालघर समेत कई अन्य जगहों पर हालात बद से बदतर हो गए हैं। राज्य की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे पटरियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। भारी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर
Schools-Colleges
की छुट्टी कर दी गई है। बिगड़े मौसम के मिजाज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। भारी बारिश के कारण पुणे ग्रामीण के अधरवाड़ी गांव में चट्टानें खिसकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक अन्य घायल भी हो गया। वहीं, गुरुवार तड़के तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वे भारी बारिश के कारण डूबे अपने ठेले को हटाने की कोशिश कर रहे थे। पुणे में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। तस्वीरों से साफ समझ आ रहा है कि यहां के हालात कितने खराब हैं। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Next Story