महाराष्ट्र

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने सभी जिलों में 623 पदों पर भर्तियां का नोटिफिकेशन किया जारी

Admin Delhi 1
12 Nov 2022 6:08 AM GMT
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने सभी जिलों में 623 पदों पर भर्तियां का नोटिफिकेशन किया जारी
x

मुंबई: मुंबई, नागपुर, नासिक, पुणे समेत सभी जिलों में 623 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, डिप्टी पुलिस कमीश्नर, डिप्टी रेवन्यू कमीश्नर समेत विभिन्न 623 पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता: आपको बता दें की MPSC ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित की है और इसमें पास होने वालों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करना होगा।

आवेदन की तिथि: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 नवंबर 2022 से लेकर 22 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया: आप महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: mpsconline.gov.in

नौकरी करने का स्थान: मुंबई, नागपुर, नासिक, पुणे समेत सभी जिलों में।

Next Story