महाराष्ट्र

SIR विवाद पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान: शायना एनसी ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना

SHIDDHANT
25 Nov 2025 10:06 PM IST
SIR विवाद पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान: शायना एनसी ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना
x
Maharashtra महाराष्ट्र: प्रक्रिया को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाज़ी एक बार फिर तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे द्वारा सरकार पर सवाल उठाए जाने के बाद अब शिवसेना (शिंदे गुट) की वरिष्ठ नेता शायना एनसी ने उन पर कड़ा पलटवार किया है। शायना एनसी ने कहा कि आदित्य ठाकरे बिना सबूत के आरोप लगाने की आदत बना चुके हैं। उन्होंने कहा, “आदित्य ठाकरे बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। उन्हें हर विषय पर सिर्फ राजनीति करने की आदत पड़ गई है। अगर SIR प्रक्रिया पर इतनी आपत्ति है तो वह इसे सिद्ध करें कि कोई अनियमितता हो रही है। सिर्फ मीडिया में बयान देने से तथ्य नहीं बदल जाते।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की ओर से की जा रही प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी है। “कोई देशविरोधी काम नहीं हो रहा, शायद आदित्य ठाकरे की सोच देशविरोधी हो चुकी है,” शायना एनसी ने तीखी टिप्पणी की। SIR को लेकर महाबिकास अघाड़ी लगातार सवाल उठा रही है और आरोप लगा रही है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों की आशंका है। आदित्य ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि SIR के नाम पर सत्ताधारी गठबंधन राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया।

शायना एनसी ने कहा कि विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना नहीं, बल्कि प्रमाण देना भी है। “अगर अनियमितताएं हैं तो ठोस सबूत पेश करें। राज्य निर्वाचन machinery पूरी सावधानी से काम कर रही है और हर शिकायत का जवाब देने के लिए तैयार है,” उन्होंने कहा। महाराष्ट्र की राजनीति में SIR प्रक्रिया नया विवाद बनकर सामने आई है। जहां सत्ताधारी पक्ष इसे कानूनसम्मत प्रक्रिया बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे मतदाता सूची में हेरफेर का प्रयास करार दे रहा है। दोनों पक्षों के तीखे बयानबाज़ी से स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और सियासी गर्माहट पैदा करेगा।
Next Story