महाराष्ट्र

Maharashtra : पालघर के होटल में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर तीन महिलाओं को पुलिस ने बचाया

Kavita2
21 Sept 2025 11:34 AM IST
Maharashtra : पालघर के होटल में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर तीन महिलाओं को पुलिस ने बचाया
x

Maharashtra महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक होटल में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर की गई तीन महिलाओं को बचाया और होटल के 39 वर्षीय प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बोईसर के होटल में गुप्त सूचना के बाद छापा मारा गया

एक गुप्त सूचना के बाद, स्थानीय अपराध शाखा और अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ के कर्मियों ने 18 सितंबर को बोईसर इलाके में स्थित होटल में छापा मारा।

बोईसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह पता चला कि पंजाब के पटियाला का रहने वाला होटल प्रबंधक महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल रहा था और उनके शोषण से होने वाली आय से अपनी आजीविका चला रहा था।

Next Story