महाराष्ट्र

Maharashtra News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 12:50 AM GMT
Maharashtra News:  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
x
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसा ठाणे के नितिन जंक्शन पर हुआ। नौपाड़ा पुलिस ने चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मृतक की पहचान वागले एस्टेट निवासी 21 वर्षीय दर्शन शशिधर हेगड़े के रूप में हुई है। पीड़ित दर्शन हेगड़े वागले एस्टेट के संत ज्ञानेश्वर
साईकृपा सदन
चॉल के निवासी थे। घटना रविवार रात करीब 1:50 बजे हुई। जब एक तेज रफ्तार कार ने दर्शन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्शन अपने बड़े भाई की मोटरसाइकिल पर वागले एस्टेट से लौट रहा था, जहां वे खाना खरीदने गए थे। नितिन जंक्शन के पास हुआ हादसा
नितिन जंक्शन से गुजरते समय नासिक हाईवे पर मुंबई की ओर तेज गति से जा रही एमएच 02 बीके 1200 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया| इस घटना को देखते हुए पुलिस कड़ाई से जाँच में जुटी है और कार छलक की तलाश में लगी हुई है |
Next Story