महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: गणतंत्र दिवस पर आरएसएस मुख्यालय में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

Deepa Sahu
26 Jan 2023 12:56 PM IST
महाराष्ट्र: गणतंत्र दिवस पर आरएसएस मुख्यालय में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
x
महाराष्ट्र: गणतंत्र दिवस पर आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया नागपुर, 26 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समारोह में उपस्थित नहीं थे क्योंकि वह वर्तमान में राजस्थान की राजधानी जयपुर में हैं, जहां वह गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। नागपुर महानगर के सह-संघचालक श्रीधर गाडगे ने आरएसएस के स्वयंसेवकों और प्रचारकों की उपस्थिति में नागपुर के महल क्षेत्र में संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया।
संघ ने यहां रेशमबाग इलाके में डॉ हेडगेवार स्मारक समिति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया है.
Next Story