महाराष्ट्र

Maharashtra: पति ने ब्लेड से पत्नी पर किया हमला, फिर की खुदकुशी की कोशिश

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 6:43 AM IST
Maharashtra:  पति ने ब्लेड से पत्नी पर किया हमला, फिर की खुदकुशी की कोशिश
x
Maharashtra: यह मामला मुंबई के गिरगांव इलाके का है. 45 साल की शीतल रोजाना जॉब करने के लिए नालासोपारा से साउथ मुंबई तक जाती थी. वह रोजाना की तरह ट्रेन से उतरी और जॉब के लिए जाने लगी. इसी बीच पीछे से उसका पति सागर आ धमका. सागर ने शीतल पर ब्लेड से पहले गले पर हमला किया, फिर चेहरे पर और फिर हाथ की नस काटने की कोशिश कर जान लेनी चाही. ब्लेड के हमले में शीतल जमीन पर गिर पड़ी.
इतना ही नहीं पति ने पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शीतल को रिलायंस हॉस्पिटल में और सागर को जेजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया. दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है. पुलिस ने पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है. इलाज के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी.
Next Story