- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra HSC Result...
महाराष्ट्र
Maharashtra HSC Result 2022: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! कल आएंगी रिजल्ट
Rani Sahu
7 Jun 2022 12:24 PM GMT
![Maharashtra HSC Result 2022: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! कल आएंगी रिजल्ट Maharashtra HSC Result 2022: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! कल आएंगी रिजल्ट](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/07/1677511-1.webp)
x
बारहवीं (12th Students) के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है
पुणे: बारहवीं (12th Students) के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। सोशल मीडिया पर लगातार 12वीं के रिजल्ट (Maharashtra HSC Result 2022) को लेकर चर्चा हो रही थी। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जानकारी दी थी कि, बारहवीं के रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित किए जाएंगे। वहीं, अब महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट डेट का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।
कोरोना महामारी (Corona) के चलते इस साल स्टूडेंट्स ने घर से ही पढ़ाई पूरी की। पिछले साल बच्चों ने ऑनलाइन ही बारहवीं का कोर्स पूरा हुआ था। हालांकि 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी। इसलिए स्टूडेंट्स में इस साल के रिजल्ट को लेकर ज्यादा उत्सुकता है।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळातर्फे मार्च-एप्रिल २०२२ मध्ये आयोजित करण्यात आलेल्या उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र(इ.१२ वी) परीक्षेचा निकाल मंडळाच्या कार्यपद्धतीनुसार उद्या दि.८ जून,२०२२ रोजी दु.१:००वा. ऑनलाईन जाहीर होईल.#HSC #results@CMOMaharashtra@MahaDGIPR pic.twitter.com/sZm0rCi3fo
— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) June 7, 2022
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एक वीडियो ट्वीट कर बारहवीं के रिजल्ट की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "मार्च-अप्रैल 2022 में महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम, बोर्ड की कार्य प्रक्रिया के अनुसार, 8 जून, 2022 को 1 बजे जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा ऑनलाइन की जाएगी।"
Next Story