महाराष्ट्र

बदला जाए महाराष्ट्र का राज्यपाल: चव्हाण

Rani Sahu
22 Nov 2022 6:13 PM GMT
बदला जाए महाराष्ट्र का राज्यपाल: चव्हाण
x
मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) पर टिप्पणी के लिए भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए और राज्य में नया राज्यपाल नियुक्त किया जाना चाहिए। चव्हाण नांदेड़ में राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं जब राज्यपाल ने कोई विवादित बयान दिया है। संवैधानिक पद संभालने वाले व्यक्ति का ऐसी टिप्पणी करना अनुचित है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोश्यारी को महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरित किया जाना चाहिए और राज्य के लिए नया राज्यपाल नियुक्त किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बार-बार महाराष्ट्र के महापुरुषों और समाज सुधारकों का अपमान कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया, उनकी निंदा करने के बजाय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) उनका समर्थन कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यजनक है। फडणवीस को अब शिवाजी महाराज का नाम लेने का अधिकार नहीं रहा। बता दें कि औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान, कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के प्रतीक थे। कोश्यारी की इस टिप्पणी से महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के प्रमुख नेता संजय राऊत ने सवाल किया कि शिवाजी महाराज का अपमान सहन करने वाली यह सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को कैसे न्याय दिलाएगी। वह परोक्ष रूप से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी की हालिया विवादास्पद टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के प्रतीक थे। बेलगाम मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक की। सरकार ने उच्चतम न्यायालय में महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद से संबंधित मुकदमे को संभालने वाली कानूनी टीम के साथ समन्वय करने के लिए मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई को भी जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा ने किया राज्यपाल का बचाव
वहीं राज्यपाल का बचाव करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र का राज्यपाल पद संभालने के बाद से ही हमेशा छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान किया है। 79 वर्ष की आयु में वे शिवराय के जन्म स्थान पर मत्था टेकने के लिए पैदल ही शिवनेरी किले पर चढ़ गए। दीक्षांत समारोह में दिए गए बयान का कोई भी समर्थन नहीं करता है, लेकिन एकाध बयान से उन्हें दुविधा में नहीं डाला जाए।
Source : Hamara Mahanagar
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story