महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज

Deepa Sahu
31 Oct 2021 6:50 PM GMT
महाराष्ट्र:  कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज
x
महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस एक महिला के बयान के आधार पर मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। पांचों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 506, 323, 504 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।



बता दें कि केस के संबंध में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में आरिफ नसीम खान की ओर से भी अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन की सरकार है।


Next Story