महाराष्ट्र

Maharashtra: बदलापुर मामले के आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर

Bharti Sahu 2
24 Sept 2024 6:57 AM IST
Maharashtra: बदलापुर मामले के आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर
x
Maharashtra: बदलापुर बलात्कार मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बीते महीने यानि अगस्त की 13 तारीख को बदलापुर के आदर्श स्कूल में दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया था. बाद में पता चला की स्कूल के सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने ही दोनों बच्चियों से रेप किया था. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अक्षय को अरेस्ट किया था। उस पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।आरोपी को क्राइम ब्रांच के अधिकारी एक अन्य केस के सिलसिले में ठाणे ले जा रहे थे। इस ही दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की रिवाल्वर छीनी और 2 से 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाई में आरोपी शिंदे को गोली लगी। आरोपी अक्षय शिंदे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।
Next Story