महाराष्ट्र

CM के आश्वासन के बाद महाराष्ट्र के चिकित्सकों ने की हड़ताल समाप्त

Sanjna Verma
23 Aug 2024 12:34 PM IST
CM के आश्वासन के बाद महाराष्ट्र के चिकित्सकों ने की हड़ताल समाप्त
x
महाराष्ट्र Maharashtra: महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर ने राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में 10 दिन पहले चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने Resident Doctors को आश्वासन दिया कि कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्णकदम उठाए जाएंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि आश्वासन के बाद, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।
हड़ताल के दौरान, चिकित्सकों ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए काम नहीं किया। विज्ञप्ति में कहा गया कि शिंदे ने छात्रावास की उपलब्धता और नियमित वजीफे के भुगतान की उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
Next Story