महाराष्ट्र

Maharashtra Corona Update: पिछले 24 घंटे में 1,036 नए मामले, एक्टिव मरीज 7,000 पार

Rani Sahu
7 Jun 2022 10:01 AM GMT
Maharashtra Corona Update: पिछले 24 घंटे में 1,036 नए मामले, एक्टिव मरीज 7,000 पार
x
महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं लड़ रहे हैं

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं लड़ रहे हैं। लगातार मामले बढ़ने से एक्टिव केस की संख्या सात हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में लगातार छठे दिन सोमवार को एक हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। हालांकि, आज महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,036 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,94,233 हो गई है। हालांकि, कोरोना महामारी से आज कोई मौत नहीं हुई, लिहाजा मृतक संख्या 1,47,866 पर स्थिर है।
374 लोग संक्रमण मुक्त
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 374 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,38,938 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,429 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.03% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।
मुंबई में 676 नए केस
राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 676 नए मामले सामने आए। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,070,534 हो गई है। शहर में अब तक 16,569 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 318 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,045,727 हो गई है। फिलहाल शहर में 5,238 एक्टिव मरीज है। यहां आज 6,897 नमूनों की जांच हुई।
Next Story