महाराष्ट्र

Maharashtra: दूल्हा और दुल्हन को लेकर जा रही बस में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

Sanjna Verma
25 Jun 2024 1:05 PM IST
Maharashtra: दूल्हा और दुल्हन को लेकर जा रही बस में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं
x
Buldhanaबुलढाना : महाराष्ट्र के बुलढाना में बारात को लेकर जा रही है बस में आग लग गई. इस बस में दूल्हा -दुल्हन भी बैठे हुए थे.हालांकि इस आग में किसी की भी जनहानि नहीं हुई है. बताया जा रहा है की बस शादी की बारात और दहेज़ का सामान लेकर चंद्रपुर से बुलढाना लौट रही थी. Buldhana के चिखली रोड के पास बस के साथ ये हादसा हुआ है.
इस बस में दूल्हा -दुल्हन के साथ इनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. बताया जा रहा है की घटना मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब की है. बस में करीब 48 लोग बैठे हुए थे.आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है की
short
सर्किट की वजह से आग लगी होगी. जानकारी के मुताबिक़ चंद्रपुर से ये निजी ट्रेवल्स की बस बुलढाना जा रही थी.
चिखली रोड पर चाय पिने के लिए बस में बैठे लोग नीचे उतरे , उसी दौरान बस में आग लग गई. कुछ लोग नीचे उतरे थे, आग लगने के बाद सभी लोग नीचे उतर गए, जिसके कारण को भी जनहानि नहीं हुई. बस पूरी तरह से राख हो गई और बस में रखा शादी का सामान भी जल गया. फायर ब्रिगेड की team ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई.
Next Story