- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Maharashtra :...
महाराष्ट्र
Maharashtra : रत्नागिरी में आठ फुट लंबे मगरमच्छ के बारिश से भीगी सड़क पर दिखा
Tara Tandi
1 July 2024 3:02 PM IST

x
Ratnagiri रत्नागिरी । महाराष्ट्र के तटीय शहर रत्नागिरी में आठ फुट लंबे एक मगरमच्छ के बारिश से भीगी सड़क पर रेंगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो रत्नागिरी जिले में चिपलुन शहर के चिंचनाका इलाके में बारिश के बीच एक ऑटोरिक्शा चालक ने बनाया। वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखायी दे रहे हैं और एक ऑटोरिक्शा चालक हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करते दिखायी दे रहा है।
अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ संभवत: पास की शिव या वाशिष्ठी नदियों से बहकर शहर में घुसा होगा। आसपास से गुजर रहे कई लोगों ने भी मगरमच्छ की सड़क पर रेंगते हुए वीडियो बनायी और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है।
TagsMaharashtra रत्नागिरीआठ फुट लंबेमगरमच्छ बारिशभीगी सड़क दिखाMaharashtra Ratnagirieight feet long crocodile seen in rainwet roadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





