महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: स्टील से लदा ट्रक गायब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Deepa Sahu
30 April 2022 5:49 PM IST
महाराष्ट्र: स्टील से लदा ट्रक गायब करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

दिलदारनगर (गाजीपुर) : महाराष्ट्र के पुणे जनपद के चंदननगर थाना क्षेत्र से ट्रक लदा स्टील गायब करने के मामले में बिहार के कैमूर जनपद के अखिनी गांव निवासी शौकत खां को शनिवार को पुलिस ने नवीन मंडी समिति के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। महाराष्ट्र पुलिस अभियुक्त को कोर्ट से रिमांड पर लेकर रवाना हो गई। आरोपित पर स्थानीय थाने में गोली मारने की फर्जी सूचना देने का भी मुकदमा दर्ज है।

शौकत खां नगर के कृषि मंडी के पास किराया के मकान में रहता है। 16 मार्च को पुलिस को सूचना दी थी कि किसी ने उसे गोली मार दी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो सूचना फर्जी निकली। जिसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। वहीं वर्ष 2021 में महाराष्ट्र के पुणे जनपद के चंदननगर थाना क्षेत्र में स्टील लदा ट्रक शौकत ने गायब कर दिया था। पुलिस ने ट्रक तो बरामद कर लिया लेकिन माल नहीं मिला।
इस मामले में भी अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। शनिवार को महाराष्ट्र के चंदननगर थाना के हेड कांस्टेबल अविनाश संकपाल, तुषार दिवारकर, नायक श्रीकांत सिदे, आरक्षी संदीप ऐडे गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया, जहां से महाराष्ट्र पुलिस रिमांड पर लेकर चली गई।
Next Story