महाराष्ट्र

SUICIDE का LIVE VIDEO, अटल सेतु से समुद्र में कूदा इंजीनियर

Harrison
25 July 2024 12:00 PM GMT
SUICIDE का LIVE VIDEO, अटल सेतु से समुद्र में कूदा इंजीनियर
x
Mumbai मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से समुद्र में कूदकर एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान डोंबिवली निवासी श्रीनिवासन कुरुतुरी Srinivasan Kuruturi के तौर पर हुई है। वह पेशे से इंजीनियर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर 12:24 बजे नवी मुंबई जाने वाली लेन से कूदकर जान दी।घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपनी कार सेतु पर खड़ी करके समुद्र में कूदते दिख रहे हैं। कुरुतुरी कुवैत में कार्यरत थे और 7 से 8 महीने पहले ही भारत लौटे थे और अपना व्यवसाय शुरू किया था।
उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक 4 साल की बेटी है। परिवार ने बताया कि पिछले साल भी कुरुतुरी ने कुवैत
में भी केमिकल पीकर जान देने की कोशिश की थी।परिवार ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और अवसाद से ग्रसित थे।पुलिस ने बताया कि कुरुतुरी सुबह 11:30 बजे अपने घर से निकले थे और आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी और बेटी से फोन पर बात की थी।पुलिस अभी तक शव खोज नहीं पाई है। तलाश के लिए नवी मुंबई पुलिस के अलावा अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि बारिश और हाई टाइड की वजह से खोज अभियान में समस्या आ रही है।
Next Story