महाराष्ट्र

लिव इन पार्टनर की हत्या, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
24 April 2023 5:33 PM GMT
लिव इन पार्टनर की हत्या, जानें पूरा मामला
x
ठाणे : डोंबिवली में एक महिला द्वारा अपने लिव इन पार्टनर (live in partner) की हत्या (the killing) करने का मामला साममे आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर किसीको शक न हो इसलिए उसने अपने लिव इन पार्टनर को अस्पताल में लाकर भर्ती भी करवाया लेकिन जानकारी जब पुलिस के पास पहुंची तब पूरा खेल समझ में आया और फिर एफआईआर दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लिव इन पार्टनर की हत्या करने के लिए उसने अपने नए प्रेमी का सहारा लिया। दरअसल जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसका नाम मारुति हांडे है। हांडे के साथ संध्या सिंह नामक महिला लिव इन रिलेशन शिप में रहती थी। वहीं थोड़े समय बाद संध्या को गुड्डू शेट्टी से प्यार हो गया था। इसीको को लेकर मारुति और संध्या केबीच झगड़ा होता था। घटनवाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर आरोपियों ने मिलकर मारुति की हत्या कर दी।
बैट से पिट पिट कर हत्या
दोनों के बीच शेट्टी को लेकर झगड़ा होता था। मारुति की शादी भी हुई थी लेकिन संध्या के साथ वह लिव इन रिलेशन में रहता था। संध्या किसी और से प्यार करे बातचीत कर यह मारुति को अच्छा नहीं लगता था। इसीलिए मारुति बार बार उसे रोकता था। लेकिन संध्या अब मारुति के साथ नहीं रहना चाहती थी इसलिए शेट्टी से उसका प्यार बढ़ने लगा। घटनावाले दिन भी शेट्टी संध्या के घर पर पहुंचा हुआ था। इसबात को लेकर संध्या और मारुति के बीच झगड़ा हुआ। तभी शेट्टी और संध्या ने बैट से मारुति की पिटाई की। जिसमें वह लहू लुहान हो गया।
अस्पताल में छोड़कर भागी प्रेमिका
मारुति जब लहूलुहान हुए जमीन पर गिर पड़ा तब संध्या और शेट्टी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा था। संध्या ने अस्पताल में बताया कि मारुति की पिटाई कर किसीने छोड़ा था। इलाज करवाने के लिए उसने अस्पताल में भर्ती करवाया। जैसे ही मारुति के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, संध्या ने उन्हें केस पेपर दिया और रफू चक्कर हो गई। लेकिन बाद में मारुति की मृत्यु हो गई। तब तक संध्या फरार हो चुकी थी।
लिव इन पार्टनर हुई गिरफ्तार
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तभी मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके नए प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। मानपाड़ा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पाया कि संध्या के नए प्रेमी शेट्टी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसलिए पुलिस ने दोनों को मामले में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।
Next Story