महाराष्ट्र

महाराष्ट्र-कर्नाटक में विधानपरिषद चुनाव, भाजपा ने जारी किया उम्मीदवारों की सूची

Kunti Dhruw
20 Nov 2021 9:19 AM GMT
महाराष्ट्र-कर्नाटक में विधानपरिषद चुनाव, भाजपा ने जारी किया उम्मीदवारों की सूची
x
भाजपा ने कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषदों के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

भाजपा ने कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषदों के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके तहत भाजपा ने महाराष्ट्र की पांच और कर्नाटक की 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आगामी 12 दिसंबर को कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषदों में द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा ने महाराष्ट्र की पांच सीटों और कर्नाटक की 17 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।



बता दें कि कुछ दिन पहले निर्वाचन आयोग ने ऐलान किया था कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय श्रेणी से 42 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। जबकि मतगणना 14 दिसंबर को होगी।


Next Story