महाराष्ट्र

रायगढ़ में लैंडस्लाइड, 36 लोगों की मौत, कई लोग फंसे, राहत बचाव कार्य जारी

jantaserishta.com
23 July 2021 2:01 PM IST
रायगढ़ में लैंडस्लाइड, 36 लोगों की मौत, कई लोग फंसे, राहत बचाव कार्य जारी
x
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि लैंडस्लाइड की इस घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रायगढ़ जिले में महाड गांव में लैंडस्लाइड होने के वजह से 36 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि लैंडस्लाइड की इस घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगह पर लैंडस्लाइड की खबर है।

अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन स्थल से 30 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि और लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच गई है और दूसरा दल वहां जल्द पहुंचेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story