महाराष्ट्र

LAND DISPUTE CASE : आईएएस अफसर पूजा खेड़कर की माँ हिरासत में

Jyoti Nirmalkar
18 July 2024 11:29 AM IST
LAND DISPUTE CASE : आईएएस अफसर पूजा खेड़कर की माँ हिरासत में
x

आईएएस अधिकारी IAS OFFICER :प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे POLICE पुलिस ने कथित तौर पर जमीन विवाद को लेकर बंदूक लहराकर लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विवादित आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को कथित जमीन विवाद मामले में हिरासत में लिया गया: पुलिस। प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर (ईटीवी भारत) मुंबई: पुलिस ने विवादित आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को जमीन विवाद को लेकर बंदूक लहराकर कुछ लोगों को धमकाने के आरोप में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र MAHARASTRA के रायगढ़ जिले के महाड से गिरफ्तार किया गया। पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में जमीन विवाद को लेकर कथित तौर पर बंदूक लहराकर कुछ लोगों को धमकाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तलाश शुरू की थी। पुणे ग्रामीण में पौड पुलिस ने खेडकर दंपत्ति और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं, जिसमें धारा 323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति को हटाना या छिपाना) और शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधान शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा, "मनोरमा खेडकर को रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है और उन्हें पुणे लाया जा रहा है, जहां औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" मनोरमा, उनके पति और मामले में आरोपी पांच अन्य लोगों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।


Next Story