महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कोयता गिरोह का भंडाफोड़

Admin Delhi 1
13 Jan 2023 12:52 PM GMT
महाराष्ट्र में कोयता गिरोह का भंडाफोड़
x

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत गुरुवार को कोयता (हंसिया) गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके सरगना को गिरफ्तार किया। पिछले कुछ दिनों से पुणे में आतंक का राज कायम कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभियान के दौरान उन्होंने कोयता गिरोह के सरगना बिट्या कुचेकर, साहिल शेख और आकाश कांबले को गिरफ्तार किया, जब वे रात में लूट की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरापियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक क्रांति कुमार पाटिल ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक नितिन कांबले को एक आरोपी के स्वारगेट इलाके के पास छुपे हाेने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उसे कोयता के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान और सुराग मिलने की संभावना है।

Next Story