- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- घृष्णेश्वर महादेव के...
महाराष्ट्र
घृष्णेश्वर महादेव के दर पहुंचीं कंगना रनौत, जल्द 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लक्ष्य करेंगी पूरा
SHIDDHANT
26 Dec 2025 9:33 PM IST

x
Maharashtra महाराष्ट्र। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकली हैं। अभिनेत्री ने लक्ष्य रखा था कि वे इस साल के अंत तक 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे कर लेंगी और इसी कड़ी में अभिनेत्री को महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर महादेव के मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया।
ओंकारेश्वर और बैद्यनाथ बाबा के बाद अब कंगना रनौत घृष्णेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दर्शन करने की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बाबा घृष्णेश्वर की पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने कई फोटोज शेयर की हैं जिनमें वे कभी बाबा को चंदन अर्पित कर रही हैं तो कभी सुंदर फूल और माला से बाबा का शृंगार कर रही हैं। फोटो में कंगना बाबा की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कीजिए। कई ऐसे ज्योतिर्लिंग हैं जहां मैं 2-4 बार भी जा चुकी हूं, लेकिन महाराष्ट्र, जो मेरा घर रहा है, में स्थापित बाबा घृष्णेश्वर के दर्शन करने का सौभाग्य आज मिला। इसमें कोई दो राय नहीं कि आप तभी दर्शन के लिए जा पाते हैं जब आपको महादेव बुलाएं। हर हर महादेव।"
इससे पहले कंगना ने नर्मदा नदी के किनारे बसे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे, जहां उन्होंने बाबा की आरती की थी। उन्होंने लिखा था कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, और मैं उनकी जीवंतता से मंत्रमुग्ध हो गई। पुजारी ने मुझे बताया कि इसका इतिहास भगवान राम से चार पीढ़ियों पहले का है, हर हर महादेव। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से पहले उन्हें झारखंड के देवघर में स्थापित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में दर्शन करते हुए देखा गया था।
बता दें कि इस साल एक्ट्रेस ने देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण में बने प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में कंगना को दर्शन करते हुए भी देखा गया। अभिनेत्री को सोमनाथ महादेव मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, देवी दुर्गा परमेश्वरी मंदिर, कार्तिकेय स्वामी मंदिर और हिमाचल के कई क्षेत्रीय शिव मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया। कंगना का इंस्टाग्राम धार्मिक स्थलों की फोटोज से भरा है।
Tagsकंगना रनौत12 ज्योतिर्लिंग यात्राघृष्णेश्वर महादेवबैद्यनाथ ज्योतिर्लिंगओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगमहाराष्ट्रदेवघरधार्मिक यात्रासोशल मीडियाभारतीय मंदिरबॉलीवुड।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





