महाराष्ट्र

कलयुगी भाई व मामा ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया

Teja
13 Feb 2023 5:23 PM IST
कलयुगी भाई व मामा ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया
x

मुंबई। मुंबई की बोरीवली में मौसी के घर रह रही किशोरी से उसके मौसेरे भाई और मामा ने ही कई बार दुष्कर्म किया है। किशोरी ने इसकी जानकारी विरार में अपने चाचा को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने ऐसी जानकारी मिलते ही मामले को मुंबई के एमएचबी पुलिस को दे दिया, जिसने तेजी से कार्रवाई की। सूचना मिलने के चार घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामा की उम्र 50 वर्ष और भाई की 19 वर्ष बताई गई है।

Next Story