महाराष्ट्र

कलियुगी बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Sep 2022 3:43 PM GMT
कलियुगी बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
कल्याण। कल्याण में एक कलियुगी बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या किए जाने का सनसनीखेज घटना आमने आई हैं। हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व कोलशेवाड़ी पुलिस की हद में एक शख्स ने अपनी मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे खुदकुशी का मामला दिखाने की कोशिश की। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक एस. जी. गवली ने बताया कि घटना सोमवार को कल्याण पूर्व में हुई और आरोपी की पहचान 34 वर्षीय रवि पुमनी के तौर पर हुई है।
जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नवी मुंबई के घनसोली इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और उसके अपनी मां सरोजा पुमनी से घरेलू और आर्थिक मसलों पर अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में भी झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि इसके बाद व्यक्ति ने रस्सी से अपनी मां की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या किए जाने की कहानी सुनाई। अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने का संकेत मिला है। उन्होंने बताया कि रवि के पिता की शिकायत पर कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
Next Story