- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सड़क किनारे मिला कबाड़...
महाराष्ट्र
सड़क किनारे मिला कबाड़ कारोबारी शव, पुलिस को हत्या की आशंका
Rani Sahu
15 Nov 2022 9:27 AM GMT

x
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 21 वर्षीय एक कबाड़ व्यापारी का शव सड़क किनारे मिला और पुलिस को संदेह है कि यह हत्या का मामला है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मांडवी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रफुल्ल वाघ ने बताया कि गांव पुलिस पाटिल (सहायक) ने सोमवार को भिवंडी रोड पर शव देखा और मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के कर्मियों को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और हत्यारों की तलाश की जा रही है। (एजेंसी)
सोर्स - नवभारत.कॉम
Next Story