महाराष्ट्र

शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Rani Sahu
30 Sep 2022 8:28 AM GMT
शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
x
25 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कल्याण निवासी महेंद्र भोईर के खिलाफ मामला दर्ज
बदलापुर: बदलापुर (Badlapur) में एक 25 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कल्याण निवासी महेंद्र भोईर के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) किया है। बताया जा रहा है महेंद्र केडीएमसी (KDMC) की एक पूर्व नगरसेविका का पुत्र (Son of Former Corporator) है।
पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदलापुर में रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात कुछ साल पहले मानेरे गांव निवासी महेंद्र भोईर से हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन कुछ समय पहले यह युवती अपने परिवार के साथ बदलापुर खरवई में रहने आ गयी। उसके बाद भी महेंद्र और युवती एक-दूसरे से मिल रहे थे। अप्रैल 2022 को जब महेंद्र युवती से मिलने बदलापुर आया था।
पीड़िता ने की कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश
उस समय वह युवती को अपनी कार में ले गया और अंबरनाथ में एक सुनसान जगह पर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया उसके बाद बदलापुर और अंबरनाथ के विविध 3 होटल में युवती से तीन बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अनेक बार शादी का आश्वासन देने के बाद जब महेंद्र तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की उसके बाद इस पूरे प्रेम प्रकरण का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस उप निरीक्षक पीएस चव्हाण कर रहे है।
सोर्स- नवभारत.कॉम
Next Story