- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- छेड़छाड़ के मामले में...
महाराष्ट्र
छेड़छाड़ के मामले में जितेंद्र आव्हाड को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत
Rani Sahu
15 Nov 2022 11:26 AM GMT

x
ठाणे। एनसीपी विधायक जितेंद्र अव्हाड (NCP MLA Jitendra Awad) को छेड़छाड़ मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। ठाणे कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद जज ने दोपहर 3 बजे फैसला सुनाया। ऐसे में जितेंद्र अव्हाड को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट से जमानत मिलते ही राकांपा कार्यकर्ताओं (NCP workers) ने खुशी जाहिर की। छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी पर मंगलवार दोपहर सुनवाई हुई। फिर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ठाणे के सत्र न्यायाधीश प्रणय गुप्ता (Sessions Judge Pranay Gupta) ने दोपहर के सत्र के बाद गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका पर सुनवाई की घोषणा की। इसी के आधार पर न्यायाधीश ने दोपहर तीन बजे फैसला सुनाया।
Source : Uni India
Next Story