महाराष्ट्र

Jalgaon: रूस की नदी में डूबे सभी चार छात्रों के शव बरामद

Sanjna Verma
8 Jun 2024 10:25 AM GMT
Jalgaon: रूस की नदी में डूबे सभी चार छात्रों के शव बरामद
x
Jalgaonजलगांव। रूस के अधिकारियों ने वोल्खोव नदी में डूबे सभी चार भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं। Maharashtraसरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जलगांव के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा, रूसी अधिकारियों ने बताया है कि चार जून को हुई घटना के पहले दो दिनों में दो छात्रों के शव बरामद किये जाने के बाद आज सुबह दो और शव बरामद किये गए।
अधिकारी ने बताया कि शवों को विमान से मुंबई लाया जा रहा है और बाद में उन्हें जलगांव जिले में छात्रों के पैतृक निवास स्थान ले जाया जाएगा। हर्षल अनंतराव देसाले, जिशान अश्पक पिंजारी, जिया फिरोज पिंजारी और मलिक गुलामगौस मोहम्मद याकूब नदी में डूब गए, जबकि एक अन्य छात्रा निशा भूपेश सोनवणे बच गई। सभी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। वे यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर रहे थे।
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र वोल्खोव नदी के किनारे टहल रहे थे, तभी वे पानी में प्रवेश कर गए। जिशान के पारिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी वह और तीन अन्य डूब गए। जिशान और जिया सगे भाई-बहन थे तथा जलगांव जिले के अमलनेर के रहने वाले थे। देसाले Jalgaon जिले के भड़गांव से थे।
Next Story