महाराष्ट्र

इंटरस्कूल कराटे टूर्नामेंट में ईशा कोटियन की शानदार उपलब्धि

Admindelhi1
20 Oct 2026 11:22 AM IST
इंटरस्कूल कराटे टूर्नामेंट में ईशा कोटियन की शानदार उपलब्धि
x
कराटे में ईशा कोटियन का कमाल, रजत पदक पर जमाया कब्जा

मुंबई: विरार पश्चिम स्थित न्यू विवा कॉलेज में आयोजित 23वें एसआईकेएफ इंटरस्कूल कराटे टूर्नामेंट में करीब 200 विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कराटे के दांव-पेच, तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर मुकाबलों को रोमांचक बनाया। ईशा विनायक कोटियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टूर्नामेंट का आयोजन 8वीं डैन एवं एशियन गेम्स कराटे रेफरी शियान राजू राजकर के मार्गदर्शन में किया गया। संपाई गोविंद लोहबांडे सहित अन्य अधिकारियों ने रेफरी की भूमिका निभाई और मुकाबलों का संचालन किया। समापन समारोह में विरार पूर्व पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एल.एम. तूरे और लायन हनीफ पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले खिलाड़ियों, अभिभावकों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार माना।

Next Story