महाराष्ट्र

INS रणवीर में आंतरिक हिस्से में विस्फोट, 3 नौसैनिक शहीद

Deepa Sahu
18 Jan 2022 9:45 PM IST
INS रणवीर में आंतरिक हिस्से में विस्फोट, 3 नौसैनिक शहीद
x
भारतीय नौसेना के मुंबई स्थित डॉकयार्ड पर आईएनएस रणवीर के आंतरिक डिब्बे में विस्फोट हो गया।

नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के मुंबई स्थित डॉकयार्ड पर आईएनएस रणवीर के आंतरिक डिब्बे में विस्फोट हो गया। जिसमें भारतीय नौसेना के 3 कर्मी शहीद हो गए। घटना के तुरंत बाद चालक दल ने एक्शन लेते हुए हालात को नियंत्रित किया, जिस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जहाज पर तैनात अन्य जवान भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नौसेना मुख्यालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामले में नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इसी दौरान आंतरिक डिब्बे में विस्फोट हुआ। घटना के बाद जवानों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन तब तक तीन जवान शहीद हो गए। अभी तक हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। जिस वजह से बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।


Next Story