महाराष्ट्र

मुंबई और पुणे में इनकम टैक्स का छापा

jantaserishta.com
7 Oct 2021 2:10 PM IST
मुंबई और पुणे में इनकम टैक्स का छापा
x

मुंबई: महाराष्ट्र में आज गुरुवार को कई जगह इनकम टैक्स विभाग (IT Raids in Mumbai Pune) ने छापेमारी की है. इनमें से कुछ छापेमारियों पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सवाल खड़े किए हैं. अजित ने कहा कि कुछ छापेमारी उनकी तीन बहनों से जुड़ी कंपनियों पर की गई है. पवार ने आरोप लगाया कि उनसे संबंधित लोगों को परेशान किया जा रहा है.

इनकम टैक्स की छापेमारियों पर अजित पवार ने कहा, 'मेरी बहनों के घरों पर छापेमारी की गई. जरंदेश्वर चीनी कारखाने के डायरेक्टर के यहां छापेमारी हुई. यह बहुत निम्न स्तर की राजनीति है. सिर्फ इसलिए कि वे लोग मुझे जुड़े हैं, उनको परेशान किया जा रहा है. शरद पवार को भी इसी तरह परेशान किया गया था. पता नहीं ये छापे क्यों पड़े हैं.'
बता दें कि मुंबई, पुणे की कई जगहों पर आईटी ने रेड की थी. इसके साथ-साथ सतारा, कोल्हापुर और दौंडी में भी छापेमारी हुई.
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयंत पाटिल ने अजित पवार के करीबियों पर हुई आईटी छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लखीमपुर खीरी जैसे मसलों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है.
महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु में भी आईटी विभाग की छापेमारी हुई. इसमें करीब 50 घरों पर रेड की गई. जानकारी के मुताबिक, आईटी विभाग के करीब 300 लोगों ने यह छापेमारी की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story