महाराष्ट्र

आयकर विभाग ने शिवसेना की महिला विधायक को अयोग्य घोषित करने की मांग की, जानिए वजह

jantaserishta.com
17 Aug 2021 3:44 PM IST
आयकर विभाग ने शिवसेना की महिला विधायक को अयोग्य घोषित करने की मांग की, जानिए वजह
x

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने शिवसेना विधायक (Shiv Sena MLA) यामिनी यशवंत जाधव को अयोग्य घोषित करने की मांग की है. यामिनी यशवंत जाधव (Yamini Yashwant Jadhav) मुंबई की बायकुला सीट से विधायक हैं. उन्होंने 2019 में यहां से विधानसभा चुनाव जीता था.

आयकर विभाग का कहना है कि 2019 के चुनाव में यामिनी ने चुनावी हलफनामे में संपत्ति से जुड़ी गलत जानकारियां दी थीं, इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित किया जाए. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आयकर विभाग ने यामिनी के हलफनामे की जांच की. जांच में ये भी सामने आया कि कोलकाता की शेल कंपनियों के जरिए कुछ लेन-देन किया गया था, जिससे यामिनी, उनके पति और परिवार के सदस्यों ने पैसा कमाया.
यामिनी ने एफिडेविट में बताया था कि उन्होंने प्रधान डीलर्स नाम की कंपनी से 1 करोड़ रुपये का लोन लिया है. जब जांच हुई तो पता चला कि प्रधान डीलर्स एक शेल कंपनी है जिसे कोलकाता में बैठा एंट्री ऑपरेटर उदय महावर चला रहा था. उदय महावर वही है जिसका नाम नेशनल हेराल्ड केस में भी सामने आया है. पूछताछ में 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी होने का मामला सामने आया है.
आयकर विभाग का कहना है कि एफिडेविट में यामिनी ने अपने ऊपर 1 करोड़ रुपये का कर्ज होने की बात कही थी, जबकि ये उसका अपना पैसा था. पूछताछ में महावर ने बताया है कि उसने 2011-12 में प्रधान डीलर्स नाम की कंपनी बनाई थी. इसमें पैसा जुटाया और बाद में इसे जाधव परिवार को बेच दिया था.
2019 के लोकसभा चुनाव में यामिनी जाधव ने जो एफिडेविट दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपने पास करीब 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी थी, जिसमें से 2.74 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी. जबकि, उन्होंने अपने पति यशवंत जाधव के पास 4.59 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात कही थी, जिसमें से 1.72 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story