- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शक्ति मिल गैंगरेप केस...
शक्ति मिल गैंगरेप केस में हाई कोर्ट ने आरोपियों की मौत की सजा रद्द की, उम्रकैद में बदली, जानें क्या था पूरा मामला

मुंबई: साल 2013 के शक्ति मिल गैंगरेप के मामले (Shakti Mills Gang Rape Case) में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने आज (गुरुवार को) अपना अंतिम फैसला सुनाया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने तीन दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया. फांसी की सजा की मंजूरी के लिए राज्य सरकार की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया. बता दें कि मुंबई सेशन कोर्ट ने 4 अप्रैल 2014 को फांसी की सजा सुनाई थी. तीन दोषियों विजय जाधव (Vijay Jadhav), कासिम बंगाली (Kasim Bengali) और सलीम अंसारी (Salim Ansari) को फांसी की सजा सुनाई गई थी. तीनों दोषियों को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था. जस्टिस एसएस जाधव और जस्टिस पृथ्वीराज चौहान ने मामले में फैसला सुनाया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





