- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मनपा के कामगारों की...
महाराष्ट्र
मनपा के कामगारों की भर्तियों में कोरोना में काम करने को मिले प्राधन्य
Rani Sahu
9 Dec 2022 4:42 PM GMT
![मनपा के कामगारों की भर्तियों में कोरोना में काम करने को मिले प्राधन्य मनपा के कामगारों की भर्तियों में कोरोना में काम करने को मिले प्राधन्य](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/09/2300723-1.webp)
x
मुंबई। मनपा प्रशासन (municipal administration) आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग से लेकर सफाई विभाग (cleaning department) सहित कई अन्य विभागों में अगले महीनों में कर्मचारियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है।मनपा प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया में कोरोना काल में मुंबई की जनता को सेवा देने वाले कर्मचारियों को प्रधान्य दिए जाने की मांग मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा ने की है। उन्होंने मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है की कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए लाभ के भी हकदार नहीं रहे क्योंकि ऐसे कर्मचारी नियमित नही थे जिसके चलते उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Commissioner Iqbal Singh Chahal) को लिखे पत्र में रविराजा ने कहा कि जब लोगो को घरों से निकलने में डर लगता था उस समय मनपा प्रशासन द्वारा की गई मांग पर बड़ी संख्या में कर्मचारी जिन्हे मनपा प्रशासन ने कॉन्ट्रेक्ट पर लिया था ऐसे कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना लोगो की सेवा करने में जुटे रहे। कॉन्ट्रेक्ट पर लोगो की सेवा करने वाले कई कर्मचारियों की जान तक चली गई लेकिन ऐसे कॉन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिला। कोरोना काल में सबसे अधिक जरूरत डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मचारियों की सबसे अधिक जरूरत पड़ी थी। मनपा प्रशासन को इस तरह के कर्मचारी इस लिए सरलता पूर्वक मिल पाए क्योंकि मनपा प्रशासन ऐसे कर्मचारियों की नियमित रूप से कॉन्ट्रेक्ट पर सेवा लेती रहती है।जिसके चलते इन कर्मचारियों की जानकारी मनपा के पास थी। मनपा प्रशासन ने इन संस्थाओं के लोगो से संपर्क कर कॉन्ट्रेक्ट पर लेकर कोरोना काल में लोगो की जान बचाई थी।सफाई कर्मचारियों का उपयोग मरीजों की देखभाल और महामारी के समय बनाए गए जबो कोवीड सेंटर की साफ सफाई से लेकर उसकी देखभाल करने का काम किया था जबकि कॉन्ट्रेक्ट पर लिए गए डॉक्टर और नर्स कोरोना पीड़ित मरीजों की देखभाल कर लाखो लोगो की जान बचाई।मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने ऐसे कर्मचारियों जिनके पास कोरोना काल में मनपा की सहायता करने का प्रमाण पत्र है उन्हे मनपा द्वारा की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया में प्रावधान देने की गुहार लगाई है। कोरोना काल में मुंबई में लगभग 19 हजार 744 लोगो की जान चली गई थी जबकि मुंबई में कुल 11 लाख 54 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे ।
Source : Hamara Mahanagar
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story