महाराष्ट्र

पुणे में कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौत

jantaserishta.com
23 Nov 2026 3:01 PM IST
पुणे में कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौत
x
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। अहिल्यानगर हाईवे पर वाघोली इलाके में विट्ठलवाड़ी आर्च के पास रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार का ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क के डिवाइडर को पार करके पलट गई। इसके बाद कार पुणे की ओर जाने वाली लेन में लगभग 60 से 70 मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत वाघोली के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शवों को ससून अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान ओंकार अजय सूर्यवंशी (24), शंकर वासुदेव ढोले (22) और मयूर सतीश औटी के रूप में हुई है। ये तीनों वाघोली के फूलमाला रोड इलाके के रहने वाले थे।
इस हादसे में आशुतोष नंदकुमार मरकड (28) और प्रणय भरत शिंदे (24) भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही वाघोली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों होश में हैं। इस दुखद हादसे से पूरे वाघोली इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है।
इससे पहले शनिवार देर रात राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के धुले के रहने वाले 9 लोगों की मौत हो गई थी। क्रूजर में सवार एक परिवार के लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करके वापस लौटते समय शनिवार देर रात थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में क्रूजर में सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story